अस्पताल से रोगी की साइकिल हो गई चोरी ,पूरे दिन भटकता रहा रोगी

May 8, 2026 - 18:35
May 8, 2026 - 18:50
 0
अस्पताल से रोगी की साइकिल हो गई  चोरी ,पूरे दिन भटकता रहा रोगी

मालाखेड़ा / अनिल गुप्ता । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ा में इलाज कराने आए रोगी की साइकिल को चोर पार कर ले गए। वही उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम तहसीलदार बिजली पानी सड़क शिक्षा चिकित्सा थाना के कार्यालय संचालित है उसके बावजूद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ा में आए दिन चोरी का प्रकोप बना रहता है शुक्रवार को बरखेड़ा निवासी किशोरी लाल अस्पताल परिसर में साइकिल खड़ी कर कर डेंटिस्ट के पास चला गया जहां उनका रोग उपचार चल रहा था वहीं पीछे से उनकी गाड़ी को चोर पार कर ले गया। अस्पताल से बाहर आने पर उस गरीब की साइकिल नहीं मिली तो उसके  पैरों तले जमीन खिसक गई। 
पीड़ित किशोरी लाल ने बताया वह दांत के दर्द से परेशान था जहां डेंटिस्ट को दिखाने गया और वहां इलाज करवा कर वापस आया तो उसकी साइकिल गायब मिली मालाखेड़ा पुलिस को सूचना दी गई है वहीं अस्पताल के सफाई कर्मी भगवान वाल्मीकि की भी साइकिल यहां से पर हो गई लेकिन कोई पता नहीं लगा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................