राज ऋषि भर्तहरी मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर द्वितीय वर्ष 25 का परीक्षा परिणाम 7 सितंबर से पूर्व हो जारी
मुंडावर (देवराज मीणा) भाजपा मंडल जाट बहरोड़ उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि राजऋषि भर्तहरी मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर द्वितीय वर्ष 2025 का परीक्षा परिणाम 7 सितंबर से पूर्व जारी होना जरूरी है। यादव ने पत्र में लिखा है कि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर द्वारा B.Ed द्वितीय वर्ष 2025 का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया है। परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के चलते विद्यार्थियों को गहरी चिंता सता रही है।
आपको बता दें द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर 25 से होने जा रहा है। यदि 7 सितंबर से पूर्व B.Ed का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होता है तो हजारों विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे। जो विद्यार्थियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।


