राजगढ़-लक्ष्मणगढ़: 48 घंटे बीतने पर भी नहीं सुधरा 11 केवी पोल, ऑनलाइन शिकायत के बाद भी नहीं बदला पोल, अंधेरे में रातें काटने को मजबूर पाटन के ग्रामीण

Sep 18, 2026 - 19:10
 0
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़: 48 घंटे बीतने पर भी नहीं सुधरा 11 केवी पोल, ऑनलाइन शिकायत के बाद भी नहीं बदला पोल, अंधेरे में रातें काटने को मजबूर पाटन के ग्रामीण

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता

 राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाटन स्थित जीएसएस से निकलने वाली 11 केवी सिंगल फेस विद्युत लाइन का पोल बुधवार देर रात करीब ढाई बजे धोलादांता क्षेत्र में अचानक धराशायी हो गया। खंभा गिरने से आदुका बैरवा बस्ती के ग्रामीणों के सिर पर गंभीर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है, वहीं पिछले 48 घंटे से पूरी विद्युत सप्लाई ठप पड़ी है।

बिजली बंद रहने से ग्रामीण भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। साथ ही नलकूप ठप होने से क्षेत्र में पीने के पानी का गंभीर संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन शुक्रवार शाम तक भी डिस्कॉम प्रशासन का कोई कर्मचारी मौके पर दुरुस्त करने नहीं पहुंचा।

विद्युत विभाग के इस गैर-जिम्मेदाराना और बेपरवाह रवैये को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द नया पोल लगाकर विद्युत व पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे विभाग के खिलाफ बड़ा विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................