राजर्षि अभयसमाज के विशाल रंगमंच पर होने वाली रामलीला की तैयारी में कार्यरत कारीगर
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजर्षि अभय समाज के विशाल रंगमंच पर बड़े ही उत्साह एवं ऊर्जा के साथ दशहरा महोत्सव के दौरान 110 वे वर्ष का कला प्रदर्शन विशेष दृश्य परिदृश्य व आधुनिक तकनीकी के साथ आने वाली 20 सितंबर 2025 से श्री रामलीला रंग मंच पर प्रस्तुत की जाएगी ।
यह वर्ष श्री राज ऋषि अभयसमाज की स्थापना का 110 वां वर्ष है जो अपने आप में विश्व कीर्तिमान है ।पूरे भारत में जहां पारसी शैली लगभग लुप्त हो चुकी है वह अलवर में श्री राजर्षि अभयसमाज ने इसे जीवंत बनाए रखा है।
महानिदेशक मनोज कुमार गोयल के निर्देशन में सभी कलाकार अपने-अपने अभिनय के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी के साथ मंच को सजाने संवारने के लिए उप निदेशक परशुराम कौशिक एवं मंच निर्देशक अंकित शर्मा की देखरेख में मंच के कारीगर इसे सजाने संवारने में लगे हुए हैं ।रामलीला प्रदर्शन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ।