कठूमर में भारतीय किसान संघ की बैठक में विभिन्न बिंदुओं को लेकर हुई चर्चा
कठूमर (दिनेश लेखी) भारतीय किसान संघ तहसील कठूमर की बैठक अध्यक्ष गिरधरसिंह हवलदार की अध्यक्षता में एवं किसान संघ अलवर के जिला अध्यक्ष पदम चौधरी का मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
बैठक में किसानों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और भारतीय किसान संघ ने सेवा भावी योग्य कार्य करने वाले किसानो की समिति बना कर गौ शाला हेतु सुरभि विहार चारागाह रक्षण अभियान के तहत चारागाह विकास, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण को गति देने के उद्देश्य हेतु विचार किया गया। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को उपखंड कार्यालय पर पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन देने का निश्चित किया। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।