टोडपुरा मे शेखावाटी हॉर्स शो का हषोल्लास और उमंग के साथ का हुआ समापन, पशु मेले में पशु प्रेमियों दर्शकों व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Sep 13, 2025 - 12:41
 0
टोडपुरा मे शेखावाटी हॉर्स शो का हषोल्लास और उमंग के साथ का हुआ समापन, पशु मेले में पशु प्रेमियों दर्शकों व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे के निकटवर्ती टोडपुरा गांव में चल रहे शेखावाटी क्षेत्र का ऐतिहासिक पशु मेला  हर्षोल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस मेले में दूर-दराज़ से आये पशुप्रेमियों, दर्शकों व ग्रामीण जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पारम्परिक लोक कला, घोड़ों की शानदार प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
पशु मेले में घूड दौड़ प्रतियोगिता मैं महेंद्र मीणा लीलन घोड़ी प्रथम स्थान पर रही  मुकेश बिलवा की काजल घोड़ी द्वितीय स्थान पर व  कालू जी बुगला की लीलन घोड़ी तृतीय स्थान पररही l नृत्य प्रतियोगिता में काजल घोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर अनिल मीणा सिंगनोर की घोड़ी का रहा l तृतीय स्थान पर लीलन घोड़ी राजेंद्र दूत  की राही l ऊंट प्रतियोगिता में देवराज का ऊंट प्रथम स्थान पर मनीष भारड का ऊंट द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर अर्जुन  टीटनवाड का ऊंट रहा l मेले के दौरान सभी को प्रतीक चिन्ह व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l 
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथियों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति को संजोने और नयी पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों और प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया तथा आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में यह मेला और भी भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह पर डॉक्टर धर्मपाल चौधरी ने मेले में पधारे सभी आगंतुक पशुपालकों को शुभकामना देते हुए कहा कि मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं l व साथ हीआपको इस मेले में पधारने पर आपका अभिनंदन करता हूं l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................