रोजगार सहायता शिविर में 1480 बेरोजगार आशार्थीयों लिया भाग

Oct 16, 2025 - 13:12
 0
रोजगार सहायता शिविर में 1480 बेरोजगार आशार्थीयों लिया भाग

भरतपुर (कोशलेन्द्र दातात्रेय) 16 अक्टूबर। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा गुरूवार को त्रैमासिक रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 1241 आशार्थियों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया गया एवं 16 निजी नियोजकों ने भाग लेकर बेरोजगार आशार्थीयों का प्राथमिक चयन किया । 
उपनिदेशक जिला रोजगार कार्यालय रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि नियोजक प्रशिक्षण स्वरोजगार प्रदाता संस्थानों द्वारा शिविर के दौरान 428 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया। उन्होंने बताया कि पुखराज हैल्थकेयर 40, साई फ्यूचर प्रा0 लि0 64, आमधाने प्रा0 लि0 64, रक्षा सिक्युरिटी सर्विस लि0 57, इनोव सोर्स 38, भारतीय जीवन बीमा निगम 16, अंबुजा फाउण्डेशन 11, विवेक रिक्रूटमेंट कंसल्टेंट प्रा.लि. 17, युवा साथी केन्द्र भरतपुर 41, सीड्स फिन कैप प्रा.लि. 10, सरकारी आईटीआई कॉलेज 15, स्पेक्ट्रम टैलेंट 13, बजाज लाइफ इन्शोंरेंस 21, संभव फाउण्डेशन 21 का नियोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग केन्द्र द्वारा अपने विभाग से संबंधित बेरोजगार आशार्थियों को जानकारी दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................