चोरों ने लाखों का सामान किया चोरी

Sep 19, 2025 - 14:09
 0
चोरों ने लाखों का सामान किया चोरी

 सैपऊ , धौलपुर ( लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) : थाना क्षेत्र में ग्राम बरेलपुरा ( दोनारी) में जगदीश पुत्र श्रीचंद जाति जाटव   के घर में हुई बहुत बड़ी चोरी। प्रार्थी ने बताया कि गुरुवार 18 सितंबर 2025 कि बीती रात को अज्ञात चोरों ने मेरे मकान के पीछे से दीवार को तोड़कर मकान में घुसकर रखी अलवारी व बक्सा का लॉक तोड़कर समान, जेवरात व नकदी को चुरा ले गए। प्रार्थी ने बताया कि चोरों ने घर के पीछे पत्थर की दीवार को तोड़कर घुसने के लिए लकड़ी की सीडी का किया है इस्तेमाल। प्रार्थी को अपने मकान के पीछे सुबह 7:00 बजे मकान की दीवार में चोरों द्वारा किया गया हॉल तथा एक लकड़ी की सीडी मिली।  प्रार्थी ने बताया कि चोरी में सोने का मंगलसूत्र, 4 सोने की चूड़ियां, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का टीका, एक सोने की बेसर, दो जोड़ी चांदी की छागल, एक चांदी की कंधोनी तथा 85000 रुपए नगदी अन्य सामान चोरी हो गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................