शिविर में मधुमेहग्रस्त रोगियो की निःशुल्क जांच कर निःशुल्क दवा प्रदान की गई
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
लायंस प्रान्तीय सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब राजगढ़ द्वारा अ श्रेणी आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में निशुल्क मधुमेह जाँच एवं निदान कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक लायन दुष्यन्त आर्य ने बताया कि कैम्प में 75 मरीजों की मधुमेह जाँच कर चयनित मधुमेह रोगियों को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रांतीय सलाहकार खेम सिंह आर्य, सहसंयोजक अजय यादव, कोषाध्यक्ष रामनिवास मीना, संजय राजस्थानी, एन एल वर्मा , डॉक्टर रेणु ग्रोवर, डॉक्टर अजय मीना, डॉक्टर श्वेता मीना, तकनीशियन रिंकू सैनी, मनीष शर्मा,भारत भूषण भट्ट, सुरेश्वर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


