महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के तत्वधान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
आगरा (उत्तर प्रदेश) महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के तत्वधान में दिनांक 14-12-2025 को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन ऑफीसर क्लब आगरा में किया गया है। कार्यक्रम के अन्तर्गत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र, स्वर्ण पदक, रजत पदक,कास्य पदक एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल, सचिव श्रीमती माधुरी सिंह, संयुक्त सचिव श्रीमती रीना बघेला एवं महिला कल्याण संगठन की सदस्य श्रीमती स्नेहा कुमारी, श्रीमती रागिनी चतुर्वेदी, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती निशी मीतल, श्रीमती मोनिका एवं श्रीमती सविता त्रिपाठी उपस्थित रहीं। महिला कल्याण संगठन ने बच्चों को प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी रचनात्मक प्रतिभागियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम का उदेश्य बच्चों में कला एवं लेखन के प्रति रुचि विकसित करना रहा। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।