फायरिंग के आरोपी का पुलिस ने निकाला जूलूस

Oct 13, 2025 - 13:11
 0
फायरिंग के आरोपी का पुलिस ने निकाला जूलूस

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले की कठूमर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गावो में  अलग अलग स्थानों पर फायरिंग कर दो जनों को घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जूलूस निकाला। पुलिस के अनुसार इसरौता गांव निवासी रामनिवास गुर्जर पर अलग अलग स्थानों पर दो जनों को फायरिंग कर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कठूमर थानाप्रभारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि आरोपी ने गांव इसरौता में छः अक्टूबर को श्रीराम गुर्जर को फायरिंग कर  घायल कर दिया  जिसका जयपुर एस एम एस में उपचार चल रहा है।
वहीं इसी आरोपी ने गांव इसरौती में 10 अक्टूबर को कुंवर सिंह जाट को फायरिंग कर जख्मी कर दिया वह अलवर में उपचाराधीन है।
पुलिस ने मामले दर्ज कर तलाश शुरू की जिसमें रविवार को आरोपी को शरण देने वाले मनीराम मीणा को गिरफ्तार किया तथा फायरिंग करने वाले आरोपी रामनिवास गुर्जर को मय हथियार के गिरफ्तार कर कठूमर कस्बे में जुलूस निकाला गया
आरोपी जुलूस के दौरान माफी मांगता रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................