सड़क दुघर्टना में बालक की मौत पिता गंभीर रूप से घायल

Dec 10, 2025 - 13:06
 0
सड़क दुघर्टना में बालक की मौत पिता गंभीर रूप से घायल

अलवर (अनिल गुप्ता) उद्योग नगर थाना क्षेत्र के केसरोली मोड पर मंगलवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे 10 वर्षीय मासूम देवा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। 
जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन संदीप ने बताया कि मूल रूप से भरतपुर जिले के कवई गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में उद्योग नगर क्षेत्र में झारेड़ा के पास किराये के कमरे में रहते हैं।

घायल युवक जितेंद्र अपने बेटे देवा को जिला अस्पताल दवाई दिलाने के लिए बाइक से लेकर आ रहा था। जैसे ही वे केसरोली मोड के पास पहुंचे तभी एक चौपहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।हादसे में जितेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई है।जबकि मासूम देवा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।पुलिस आज बुधवार को बालक देवा का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................