बाबा खाटू श्याम का विशाल जागरण का हुआ मौजपुर में आयोजन

Oct 13, 2025 - 13:31
 0
बाबा खाटू श्याम का विशाल जागरण का हुआ मौजपुर में आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

मुख्य बाजार स्थित मौजपुर में  बीती रात्रि को श्री श्याम मित्र मंडल  के तत्वाधान में बाबा खाटू श्याम का विशाल जागरण का आयोजन किया गया। बाबा का विशाल भव्य दरबार विभिन्न प्रकार के फूलों व लाइटों से सजाया गया। जागरण में मुख्य रूप से पधारे कलाकारो ने बाबा के भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने कहा कि बाबा श्याम अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते रहते हैं। इस दौरान  मंडल द्वारा ग्राम मौजपुर में श्याम बाबा का मंदिर बनाए जाने की घोषणा की।
बाबा के मंगलाचरण से संकीर्तन की शुरूआत की। इसके बाद भजनों की अमृत वर्षा से श्यामजी को रिझाया, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, लेने आजा खाटू वाले रींगस के उस मोड़ पर, छम -छम नाचे देखो वीर हनुमाना, तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाउंगा। इस अवसर पर  तेरे दर तुझसे मिलने...... भजनों के साथ कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस आयोजन में महिला एवं पुरुषों सहित श्याम मित्र मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................