प्रधान नसरु खान ने किया ऊंटवाल की पीएचसी और ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण

Oct 15, 2025 - 12:41
 0
प्रधान नसरु खान ने किया ऊंटवाल की पीएचसी और ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा ) रामगढ़ पंचायत समिति प्रधान नसरु खान ने बुधवार 15/10/2025 को ऊंटवाल ग्राम पंचायत में संचालित पीएचसी का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान प्रधान को डॉ. जफरुद्दीन 12/06/25 से सोनोग्राफी प्रशिक्षण में जाना बताया गया और प्रवेश कुमारी एएनएम व महेश कुमार शर्मा वाहन चालक अनुपस्थित मिले । साथ ही पीएचसी में डॉक्टरों का अभाव पाया गया केवल नर्सिंग स्टाफ के भरोसे पीएचसी चलना पाया गया I इसके पश्चात प्रधान नसरु खान द्वारा ग्राम पंचायत उटवाल का निरीक्षण किया गया |

ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार और कनिष्ठ सहायक सुनीता देवी अनुपस्थित मिले। इसके बाद में ग्राम पंचायत बेरावास का निरीक्षण किया गया वंहा  कनिष्ठ सहायक दीपक शर्मा अनुपस्थित मिले।  ग्राम विकास अधिकारी खगेन्द्र मीणा द्वारा ग्राम पंचायत का निरीक्षण करवाया गया । कनिष्क सहायक दीपक शर्मा पंचायत समिति में मेस्ट्रोल हेतु जाना बताया गया। साथ ही ग्राम पंचायत के नए भवन जो कि मिनी सचिवालय के नक्शे अनुसार अलग-अलग विभागों में बन हुआ है उसको दिखया गया। प्रधान ने बताया  की समस्त ग्राम पंचायतों में इसी प्रकार मिनी सचिवालय बनने चाहिए साथ ही अनुपस्थित कार्मिक को नोटिस जारी करने के लिए मुख्य ब्लाक चिकित्सा अधिकारी और विकास अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................