हिन्दू संस्कृति का विकास कब और कैसे हुआ पुस्तक का किया विमोचन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) हिन्दू संस्कृति का विकास कब और कैसे हुआ, पुस्तक का विमोचन अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश डॉ. लेखपाल शर्मा के मुख्यातिथ्य में राजगढ़ कस्बे के गोविन्द देवजी मन्दिर में किया गया।
हिन्दू संस्कृति का विकास पुस्तक के लेखक एडवोकेट सुरेन्द्र माथुर किट्टू ने बताया कि पुस्तक में देवी-देवताओं, भगवान शिव, विष्णु व ब्रह्मा की उत्पत्ति, समुद्र मंथन, मोदक का महत्व, रूद्राक्ष, लक्ष्मीजी के दत्तक पुत्र गणेश, सौभाग्य का प्रतीक हाथी, हथेली पर इष्ट देव आदि पौराणिक तथ्यों का समावेश किया है। अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश डॉ. लेखपाल शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक हमें हमारी संस्कृति के बारे में बताती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक प्रहलाद राय सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01 नवीन कुमार झरवाल, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु सिंह खंगरोत, गोविन्ददेवजी मन्दिर के व्यवस्थापक महन्त दिलीप मुखर्जी, सहित अन्य ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एनएल वर्मा एवं एडवोकेट महेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी ने किया।
