मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत परिवार में छाया मातम

Nov 29, 2025 - 16:27
 0
मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत  परिवार में छाया मातम

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के टहला क्षेत्र के कुंडला गांव में शनिवार को एक 40 वर्षीय मजदूर नथूराम ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। सेवन के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक नथूराम मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। उसके परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि नथूराम लंबे समय से शराब का आदी था और इसी आदत के चलते वह तनाव में भी रहता था। घटना वाले दिन भी उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................