कठूमर में भीम आर्मी ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
कठूमर (दिनेश लेखी) भीम आर्मी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम श्याम सुंदर चेतीवाल को ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव दौलिया ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के ऊपर सर्वोच्च न्यायालय के कक्ष में सुनवाई दौरान जूता फेंकने की कोशिश, ग्वालियर उच्च न्यायालय के अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष अनिल मिश्रा द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के बारे में अभद्र टिप्पणी करने, पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा प्रताडित कर हरियाणा कैडर के आई.पी.एस. वाई. पुरन कुमार को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही, भरतपुर सांसद संजना जाटव पर की गई अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति संगठन के कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश मीणा, जगमोहन जाटव, जयराम बैरवा, नरेंद्र बेनीवाल, प्रहलाद, डायरेक्टर लखन सिंह जाटव, महिला अध्यक्ष सरिता, अनूप, सुपरिया राम राठी, राजवीर वाल्मीकी सहित सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।