विधायक खींची ने जहाडू में 33/11 केवी सब स्टेशन का किया उद्घाटन
विधायक बोले- बिजली समस्या से निजात मिलेगी, आपूर्ति होगी बेहतर
कठूमर (दिनेश लेखी) कठूमर विधायक रमेश खींची ने बुधवार को पंचायत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जहाडू में 33/11 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन किया।
इस दौरान विधायक खींची ने बताया कि जहाडू में सब स्टेशन शुरू होने से बिजली की आपूर्ति में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लाभ होगा। इस नए सब स्टेशन से क्षेत्र में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। किसानों को फसल के समय होने वाली ट्रिपिंग की समस्या अब दूर हो जाएगी, जिससे उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता, ज्ञानसिहं मीणा, सहायक अभियंता वेदप्रकाश पटेल, कनिष्ठ अभियंता अंकिता चौहान, गोपेश भारद्वाज, सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद, पूर्व सरपंच रतिराम एवं सैकड़ो ग्राम वासी मौजूद थे। इधर विधायक रमेश खींची ने ग्राम जहाडू में राज्य वित्त आयोग षष्ठम द्वारा सीसी इन्टरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य सीनियर स्कूल पीडब्लूडी रोड़ से हनुमान मन्दिर की ओर जाने वाली सड़क का उद्घाटन किया।