15 दिन बाद समाप्त हुई नपा खेरली के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, समझौते के बाद काम पर लौटे; दैनिक वेतन बढ़ाकर 319 रुपये किया

Jun 16, 2026 - 20:23
 0
15 दिन बाद समाप्त हुई नपा खेरली के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, समझौते के बाद काम पर लौटे;  दैनिक वेतन बढ़ाकर 319 रुपये किया

खेड़ली (दिनेश लेखी) नगर पालिका खेड़ली के सफाई ठेका कर्मचारियों की पिछले 15 दिनों से चल रही हड़ताल मंगलवार को प्रशासन और कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद सभी अस्थाई कर्मचारी पुनः अपने कार्य पर लौट आए।
सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका प्रशासन एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। वार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी नरसीलाल मीना ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए समाधान का आश्वासन दिया। समझौते के तहत कर्मचारियों का दैनिक वेतन 285 रुपये से बढ़ाकर 319 रुपये प्रतिदिन किया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को प्रत्येक माह चार अवकाश, ईएसआई एवं पीएफ की सुविधा, प्रतिदिन 8 घंटे का निर्धारित कार्य समय तथा प्रत्येक माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।
कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष मोहित वाल्मीकि एवं अधिशासी अधिकारी नरसीलाल मीना के बीच हुए समझौते के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। इसके पश्चात नगर पालिका के सभी अस्थाई सफाई कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट गए।
हड़ताल समाप्त होने से नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालित होने की उम्मीद जताई जा रही है। कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है