श्मशान घाट के रास्ते पर अतिक्रमण शव को रास्ते में रखकर कर करना पड़ा इंतजार

Aug 3, 2025 - 13:29
 0
श्मशान घाट के रास्ते पर अतिक्रमण शव को रास्ते में रखकर कर करना पड़ा इंतजार

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ के समीपवर्ती ग्राम माचाडी स्थित बैरवा बास में अतिक्रमण के विवाद को लेकर रास्ते मे शवयात्रा को रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार गांव के किशनलाल बैरवा की मौत हो गई थी। जिसकी शवयात्रा जा रही थी, लेकिन श्मशान के रास्ते में अतिक्रमण को लेकर करीब आधे घण्टे तक शव को रास्ते मे रोकना पड़ा।

 इस सूचना पर रैणी तहसीलदार कैलाश मेहरा व राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना मौके पर पहुंचे। जहां समझाईश की गई। समझाईश के बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार हो सका। जबकि ग्रामीणों ने अतिक्रमण को लेकर प्रशासन को ज्ञापन देकर पहले भी अवगत करवाया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................