श्री भगत जी रामायण प्रचार मण्डल कठूमर द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिता परीक्षा 9 नवंबर को होगी आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) श्री भगत जी रामायण प्रचार मण्डल कठूमर द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार छठवीं बार रामचरित मानस प्रतियोगिता परीक्षा नौ नवम्बर रविवार को आयोजित होगी
प्रतियोगिता के आयोजक सुरेश खंडेलवाल ने बताया कि इस बार परीक्षा दो वर्गो में आयोजित की जायेगी। जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों की अलग-अलग मैरिट लिस्ट निकाली जायेगी। जिसमें प्रथम 3100, द्वितीय 2100 एवं तृतीय स्थान को 1500 रुपये दिये जायेगी। परीक्षा कठूमर, लक्ष्मणगढ़, गोविन्दगढ, रामगढ़, सीकरी, नगर, जनूथर, बडोदामेव, खेड़ली नदबई, भनोकर में आयोजित की जा रही। इस मौके पर 51 रामायण एवं सभी को प्रमाण-पत्र दिये जायेगें।