पिपलाई में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न , प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान
थानागाजी (रितीक शर्मा ) सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन बाल आश्रम के सहयोग से संचालित बाल मित्र ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बाल मित्र ग्राम पिपलाई में किया गया। यह आयोजन बाल आश्रम संस्थापिका माता सुमेधा कैलाश के मार्गदर्शन में हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाना रहा।
बाल प्रतिभा सम्मान समारोह में कालापारा, पिपलाई एवं समरा 03 बाल मित्र ग्रामों के प्रतिभावान बच्चों को शिक्षा, खेल, कला, नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों को माला पहनाकर, प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य / पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने किया समारोह में तीनों गांवों के स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत स्वागत गीत एवं मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन कर मालार्पण कर से हुई । इसके पश्चात ग्रामीणों के समक्ष बच्चों कि प्रतिभा ,ताकत को उजागर किया। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आज के ये बच्चे ही कल का भविष्य हैं, और जब इन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और मंच मिलता है, तो वे किसी भी ऊँचाई को छू सकते हैं। तथा उन्होंने कहा कि सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन ,बाल आश्रम के द्वारा शुरू की गई बाल मित्र ग्राम पहल, बच्चों को नेतृत्व, अभिव्यक्ति और बदलाव का माध्यम बन रही है।
सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कंपैशन के कार्यकर्ता द्वारा ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों के बच्चे आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र के बच्चे न सिर्फ पढ़ाई में, बल्कि खेल, सामाजिक नेतृत्व और नवाचार में भी आगे बढ़ रहे हैं। समारोह में सम्मानित बच्चों में से कई ऐसे बच्चे भी रहे जिन्होंने स्थानीय स्तर पर बाल विवाह, बाल मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध आवाज़ उठाई जिन्होंने न केवल नेतृत्व किया, बल्कि खेल प्रतियोगिताओं में जिला व राज्य स्तर पर नाम कमाया बल्कि विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता व सहभागिता के नए मानक स्थापित किए।
कार्यक्रम का समापन बच्चों और अभिभावकों के बीच प्रेरणादायक संवाद के साथ हुआ, जिसमें सभी ने बाल अधिकारों की रक्षा करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय उपप्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा, विद्यालय स्टाफ एवं सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कंपैशन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


