कोहरे में बाइक ने महिला को मारी टक्कर: मूडपुरी खुर्द में सब्जी खरीद रही थी महिला, घायल अवस्था में अलवर रेफर
अलवर के गोविंदगढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़क हादसा हो गया। गोविंदगढ़–जालूकी मार्ग पर मूडपुरी खुर्द गांव में सब्जी खरीद रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मूडपूरी खुर्द निवासी 35 वर्षीय महिला सुबह करीब 9 बजे सड़क किनारे सब्जी खरीद रही थी। इसी दौरान गोविंदगढ़ की ओर से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बेकाबू होकर पास खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी गोविंदगढ़ पहुंचाया, जहां से अलवर रेफर किया गया।
हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।


