नगला कप्तान में कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाए दावपेच

Oct 25, 2025 - 08:29
Oct 25, 2025 - 09:10
 0
नगला कप्तान में कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाए दावपेच

हलैना, (भरतपुर) नगला कप्तान में राष्ट्रीय कुश्ती  दंगल का आयोजन पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेन्द्र सिंह टंन्टा के मुख्य आतिथ्य एवं पंचायत समिति सदस्य दामोडा पहलवान की अध्यक्षता में हुआ, जबकि ग्राम पंचायत आमोली के प्रशासक गुड्डी देवी के प्रतिनिधी करतार सिंह डागुर, ग्राम पंचायत हतीजर के पूर्व सरपचं हरीराम डागुर, ग्राम पंचायत ध्वजा मोरोली के सरपचं मेजर गुर्जर रहे। कुश्ती  दंगल में भारत केसरी, राजस्थान केसरी, लोहागढ केसरी सहित दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि प्रान्तों के पहलवानों ने कुश्तियाँ लडी और पहलवानी के दावपेच दिखाए, जिन्हे देख दर्षनों ने पहलवानों के हौंसले बुलन्द करते हुए उपहार में नगदी दी। वही विजेता रहे पहलवानों को पूर्व सरपचं किसन सिंह दामोडा और आयोजन कमेटी ने पुरूस्कार में राषि दी साथ ही जो पहलवान अन्तिम आठ कुष्तियों में मुकाबला को अखाडा में उतरे और मुकाबला में बराबर रहे उन्हे पंचायत समिति सदस्य दामोडा पहलवान के द्वारा नगद राशि उपहार में दी गई। राजस्थान केसरी रहे दलवीर सिंह हाथी पहलवान ने बताया कि गांव नगला कप्तान में पंचायत समिति सदस्य दामोडा पहलवान के द्वारा साल 2021 में पहली बार कुश्ती दंगल की शुरूआत की, जो अब राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती दंगल में शामिल हो गया है। इस बार पांचवे कुश्ती दंगल में भारत केसरी, राजस्थान केसरी, लोहागढ केसरी सहित दिल्ली, उत्तरप्रदेष, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि प्रान्तों के पहलवानों ने कुश्ती लडी, जो सभी बराबर रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................