जिला परिषद धौलपुर के चंद्रज्योति अभियान के तहत एसबीआई कार्ड के सहयोग से नव-निर्मित ग्रामीण पुस्तकालयों में मनाया संविधान दिवस

Nov 26, 2025 - 13:00
 0
जिला परिषद धौलपुर के चंद्रज्योति अभियान के तहत एसबीआई कार्ड के सहयोग से नव-निर्मित ग्रामीण पुस्तकालयों में मनाया संविधान दिवस

धौलपुर (नाहरसिंह मीणा) जिला परिषद धौलपुर के चंद्रज्योति अभियान के तहत  एस बी आई कार्ड के सहयोग से नव-निर्मित ग्रामीण पुस्तकालयों में संविधान दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं तथा समुदाय के सदस्यों को भारतीय संविधान की मूल धारणाओं, अधिकारों, तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों, छात्राओं एवं ग्रामवासियों को संविधान की मूल भावनाओं—न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व—का परिचय कराया गया। प्रशिक्षकों और अधिकारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अपने अधिकारों के सम्मान तथा कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक पालन की सामूहिक शपथ ली।

आईएएस IAS अव्हाद निवृत्ति सोमनाथ  ने कहा कि  “संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, यह भारत की आत्मा है। गांवों में स्थापित डिजिटल पुस्तकालय हमारे युवाओं को ज्ञान, अधिकार और अवसर तीनों प्रदान करेंगे।”

इको नीड फाउंडेशन, जिला परिषद धौलपुर और SBI कार्ड की यह संयुक्त पहल ग्रामीणों में संवैधानिक जागरूकता एवं लोकतांत्रिक समझ को सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुई। यह कार्यक्रम बिजोली, पिपरेट, उत्थान भवन बाड़ी, बागथर आदि सभी पुस्तकालयों मे आयोजित हुआ!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................