हंस हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर द्वारा मनाया गया धात्री महिला जागरूकता दिवस
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) हंस हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर गढ़ी द्वारा धात्री महिला जागरूकता दिवस मनाया गया जिसमें ग्राम समुदाय से 30- 35 महिलाओं की भागीदारी रही । कैंप में डॉ विवेक यादव व सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा। स्थानीय महिला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही। कैंप में डॉक्टर द्वारा धात्री महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण के संबंध में जानकारी दी गई।