सरमथुरा में टाइगर प्रोजेक्ट का विरोध तेज, गुढा ग्राम सभा में उठी गूंजती आवाज़ें

Aug 25, 2025 - 15:45
 0
सरमथुरा में टाइगर प्रोजेक्ट का विरोध तेज, गुढा ग्राम सभा में उठी गूंजती आवाज़ें

सरमथुरा / धौलपुर (नाहर सिंह मीणा) 

सरमथुरा उपखंड की वटीकरा ग्राम पंचायत अंतर्गत गुढ़ा में रविवार को आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने धौलपुर-करौली टाइगर रिज़र्व प्रोजेक्ट का जोरदार विरोध किया। सभा में भारी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से इस जनविरोधी योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना ग्राम सभा बुलाए ही सहमति दिखा दी है, जो पूरी तरह से धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी आवाज़ नहीं सुनी गई तो वे इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाएंगे और उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे, जिन्होंने फर्जी तरीके से सहमति दर्शाई।

सभा के दौरान ग्रामीणों ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह प्रोजेक्ट उनके घर, पुश्तैनी ज़मीन, बच्चों की पढ़ाई और रोजगार छीनने की साज़िश है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए किसी भी हद तक संघर्ष करेंगे। महिलाओं और युवाओं ने सभा स्थल पर “टाइगर प्रोजेक्ट वापस लो”, “जल-जंगल-जमीन हमारा अधिकार” जैसे गगनभेदी नारे लगाए और सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने साफ किया कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर बेघर करना उन्हें स्वीकार नहीं है। अब देखना होगा कि क्या सरकार इन आवाज़ों को सुनेगी या फिर यह आंदोलन और तेज़ी से उभरेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं युवा वर्ग और बुजुर्ग लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................