भरतपुर जिला एसआईआर डिजिटाइजेशन में अग्रणी - 121 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित

एसआईआर में बीएलओ हैं फ्रंटलाइन सोल्जर - जिला निर्वाचन अधिकारी

Nov 26, 2025 - 13:03
 0
भरतपुर जिला एसआईआर डिजिटाइजेशन में अग्रणी - 121 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा किये गये नवाचार से जिले के बीएलओं को लगातार प्रोत्साहन के सुखद परिणाम सामने आ रहे है। मंगलवार तक जिले में 11 लाख 33 हजार 881 मतदाताओं में से 9 लाख 23 हजार 993 मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। 
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने कलक्ट्रेट सभागर में आयोजित सम्मान समारोह में शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूरा करने वाले 121 बीएलओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में अब तक 150 बीएलओ अब तक शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं, जबकि 95 से 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 144 बीएलओ भी अगले एक-दो दिनों में लक्ष्य हासिल कर लेंगे। इनकी प्रगति की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है तथा तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अनिवार्य है। फील्ड स्तर पर बीएलओ द्वारा किए जा रहे परिश्रम, सतत मॉनिटरिंग, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क ही इस बड़ी सफलता की मुख्य वजह है। उन्होंने बताया कि जिले में डिजिटाइजेशन कार्य निर्धारित समयसीमा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी बीएलओ सराहनीय कार्य कर रहे हैं। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बीएलओ ने गाँव-ढाणी से लेकर शहरी क्षेत्रों तक फ्रंटलाइन सोल्जर की तरह अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।
जिले के 121 बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी बीएलओ को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित बीएलओ में नदबई विधानसभा क्षेत्र के 42, वैर के 41, बयाना के 34 तथा भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के 4 बीएलओ शामिल रहे। उन्होंने कहा कि एसआईआर-2026 के अंतर्गत भरतपुर जिले की यह उपलब्धि प्रशासन की दक्षता, टीमवर्क, तकनीकी सामर्थ्य और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति समर्पित कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन बीएलओ की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले बीएलओ ही निर्वाचन प्रणाली की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक मतदाता का प्रपत्र डिजिटाइज्ड होना अत्यावश्यक है, ताकि भविष्य में मतदाता सूची का अद्यतन, त्रुटि सुधार एवं नए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित बन सके। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने तथा नव मतदाताओं के फॉर्म नंबर 6 भरवाने के निर्देश दिए।
सम्मानित होने वाले सभी बीएलओं द्वारा घर घर सम्पर्क कर डिजिटाईजेशन कार्य के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी तथा अन्य बीएलओ को भी स्वप्रेरित होकर सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी भारती गुप्ता, स्वीप के ओमप्रकाश खुंटेला, चुनाव शाखा से हेमन्त शर्मा, राहुल सिंह, विपुल मीणा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व सम्मानित होने वाले बीएलओ मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................