IAS संतोष वर्मा के बयान पर गोविंदगढ़ ब्राह्मण समाज ने जताया रोष, सौपा ज्ञापन

Dec 2, 2025 - 13:20
 0
IAS संतोष वर्मा के बयान पर गोविंदगढ़ ब्राह्मण समाज ने जताया रोष, सौपा ज्ञापन

गोविन्दगढ़, अलवर
आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान को लेकर  ब्राह्मण समाज गोविन्दगढ़ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज के सैकड़ों लोगों ने आज तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति  के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन श्री परशुराम भगवान सेवा समिति गोविंदगढ़ की ओर से दिया गया।

समाज के सदस्यों का आरोप है कि संतोष वर्मा ने एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की बेटियों के संबंध में आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद पूरे समाज में भारी रोष व्याप्त है।
यह बयान संतोष वर्मा ने भोपाल में 23 नवंबर 2025 को  एक कार्यक्रम के दौरान दिया था। ब्राह्मण समाज ने इस बयान को शर्मनाक, असंवेदनशील और समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया है।
श्री परशुराम भगवान सेवा समिति गोविंदगढ़ के अध्यक्ष कैलाश भगवती ने बताया कि संतोष वर्मा इस द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी करना उनकी मानसिकता को दर्शाती है । इस व्यक्ति को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए जो समाज में इस प्रकार की वैमनस्यता उत्पन्न करने वाला हो इस प्रकार का व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक गिर सकता है। ओर इस व्यक्ति को  पद से बर्खास्त कर उनके बयानों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौपते समय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कैलाश भगवती, रमेश भगवती, वीर कृष्ण अवस्थी ,नरेश शर्मा, सुरेश शर्मा, घनश्याम शर्मा कैलाश शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................