केन्द्रीय विद्यालय राजगढ में ही खुले - सीपीआई
राजगढ़ (अनिल गुप्ता) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के संयोजक कामरेड मनोज बोहरा एडवोकेट एवं मोहनलाल शर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर केन्द्रीय विद्यालय राजगढ में ही खोलने कि मांग कि है ।
संयुक्त बयान में बताया कि राजगढ़ अलवर जिले की राजधानी के रूप दुवारा राजगढ के गोविंदपुरा में केन्द्रीय विद्यालय खोलने कि स्वीकृति दी गई है परन्तु राजनेतिक कारणों से इसे रैणी के दलालपुरा गांव में बनाने का निर्णय किया जा रहा है जो राजगढ के विकास को अवरूद्ध करेगा बल्कि यहा के छात्रों को अच्छी शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा केन्द्रीय विद्यालय का स्थानांतरण रैणी में होने से राजगढ निवासी यो के साथ एक तरह से खाने की परोसी गई थाली को खीच लेने के समान है
राजगढ विद्यालय को रैणी ले जाने वाले राजनेतिक प्रशासनिक कार्यवाही करने वालो से पार्टी आग्रह करती है कि स्वीकृत विद्यालय को राजगढ में ही रहने दिया जाए और रैणी के लिए माह फरवरी में केन्द्रीय बजट में स्वीकृत कराई जाये और इस और सकारात्मक प्रयास से रैणी एवं राजगढ की जनता को लाभ होगा भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी राजगढ केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत विद्यालय राजगढ से शीघ्र निर्णय कि मांग करती है ।


