कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का लक्ष्मणगढ़ में हुआ आगमन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) आज कस्बे में भंवर जितेंद्र सिंह ने पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भगवान विजय की माताजी के निधन पर शोक सप्तम परिवार को सांत्वना दी । इस मौके पर राजस्थान के प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के विधायक मांगीलाल मीणा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश गंगावत पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा अंकित खंडेलवाल जमशेद खान नेताओं के साथ पहुंचे। और श्रीमती कैलाशी देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।परिवार को ढांढस बंधाया।
शोक संवेदना व्यक्त कर भंवर जितेंद्र सिंह ने दुख की घड़ी में परिवार का साथ दिया। बैठक के दौरान पूर्व सरपंच बच्चू तिवारी मंगतूराम विजय वीरेंद्र कोठारी मीना गुप्ता बृजलाल इकबाल खान रफीक खान आसम खान मोरध्वज सिंह चौधरी आदि कांग्रेस पार्टी के लोग मौजूद रहे।


