बालदड़ा में विद्यालय के छः स्टॉफ साथियों का एक साथ सामुहिक विदाई समारोह का किया भव्य आयोजन
अंता (शफीक मंसूरी ) अंता पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बालदड़ा मे स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल बालदड़ा में विद्यालय के छः स्टॉफ साथियों का एक साथ सामुहिक विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय से 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत होने वाले नन्द किशोर मालव वरिष्ठ अध्यापक के साथ ही विद्यालय से अन्य विद्यालयों में पदोन्नत एवं स्थानांतरित होने वाले स्टॉफ साथियों मोहम्मद शरीफ खान व्याख्यता, मोहम्मद फारूक शेख़ अध्यापक, हनीफ मोहम्मद अध्यापक, रामस्वरूप काठमानिया अध्यापक एवं कृष्ण कुमार शर्मा अध्यापक को भी शुभकामनाएं देकर भावभीनी विदाई दी गई कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच मोहम्मद शरीफ खान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे विशिष्ठ अतिथि रिज़वान खान ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विदा होने वाले साथियों के विद्यालय के प्रति समर्पित भाव की सराहना की साथ ही विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ खेल, वाद विवाद, निबंध लेखन एवं अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया विदा होने वाले साथियों को सरपंच साहब की तरफ से व्यक्तिगत रूप से भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय में पूर्व में अपनी सेवाएं देने वाले समस्त स्टॉफ को भी आमंत्रित किया गया स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जावेद रईस एवं स्टॉफ साथियों ने स्टॉफ साथी मैडम रुकसाना बेगम और उनके सभी परिवार वालों के मक्का मदीना उमराह यात्रा पर जाने के उपलक्ष्य में माल्यार्पण कर मुबारक बाद दी गई साथ ही आगंतुक अतिथियों, पूर्व स्टॉफ साथियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर विदाई लेने वाले साथियों में से नन्द किशोर मालव द्वारा 15000 रु तथा अन्य पांचों साथियों मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद फारूक शेख़, हनीफ मोहम्मद, रामस्वरूप काठमानिया एवं कृष्ण कुमार शर्मा की ओर से 5100 रु की राशि विद्यालय विकास हेतु भेंट स्वरूप दी गई कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जावेद रईस एवं व्याख्यता शा शि लक्ष्मण आर्य ने किया जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चन्द सुमन ने की


