कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अली हुसैन टीपू ने प्रदेशाध्यक्ष एमडी. चोपदार से की शिष्टाचार भेंट

Dec 20, 2025 - 06:42
 0
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अली हुसैन टीपू ने प्रदेशाध्यक्ष एमडी. चोपदार से की शिष्टाचार भेंट

अंता (शफीक मंसूरी) बारां जिला कांग्रेस  अल्पसंख्यक नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष अली हुसैन टीपू ने जयपुर निवास पर प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौपदार से मुलाकात की। इस अवसर पर टीपू को माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर मुबारकबाद दी।
साथ में राजस्थान के पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमैन सलावत खान,सोहेल खान मांगरोल, बंटी मेवाती सिसवाली, अनस खान आदि मौजूद रहे बारां। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अली हुसैन टीपू ने प्रदेशाध्यक्ष एमडी. चोपदार से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी प्रदेशाध्यक्ष से पहली मुलाकात रही, जिसमें उन्होंने संगठन में विश्वास जताने और जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने अली हुसैन टीपू को माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अहम भूमिका है। भेंट के दौरान पूर्व कांग्रेस अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष बंटी मेवाती भी मौजूद रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................