यादव समाज उदयपुरवाटी द्वारा मीनाक्षी यादव का छापोली में हुआ सम्मान
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) उपखंड क्षेत्र के छापोली गांव में शुक्रवार को यादव समाज उदयपुरवाटी द्वारा मीनाक्षी यादव पुत्री रामलाल यादव निवासी छापोली का समाज के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रबल 2025 राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विधानसभा में अपनी बुलंद आवाज एवं प्रतिभा के द्वारा आज के युवा मानसिक तनाव एवं संयुक्त परिवार के महत्व पर झुंझुनू जिले का नाम रोशन किया। समारोह के अध्यक्ष यादव समाज के रामनिवास , कोषाध्यक्ष राम सिंह , महासचिव सुभाष मेहता तथा गिरधारी लाल पूर्व सरपंच सरपंच ,गोपाल यादव, बाबूलाल, राजुराम,बाबूलाल सराय, जेपी सराय, रामलाल, शेर सिंह केरोठ, दीप सिंह प्रधानाचार्य झड़ाया नगर, नेमीचंद यादव ,शिम्भु दयाल, सुरेश मोडिया, प्रेमचंद ,हरिराम, राधेश्याम, शीशराम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिपाल यादव ने किया।


