'पेड़ ही हमारे जीवन का आधार':इंद्रपुरा नर्सरी में वन सुरक्षा समिति और वन विभाग की टीम ने लगाए पौधे, पूर्व विधायक चौधरी रहे मौजूद

Aug 7, 2026 - 17:30
 0
'पेड़ ही हमारे जीवन का आधार':इंद्रपुरा नर्सरी में वन सुरक्षा समिति और वन विभाग की टीम ने लगाए पौधे, पूर्व विधायक चौधरी रहे मौजूद

उदयपुरवाटी के इंद्रपुरा नर्सरी में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के सानिध्य में हुआ पौधारोपण: बोले— "अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी परवरिश करें"

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। निकटवर्ती इंद्रपुरा नर्सरी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के गरिमामयी सानिध्य में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं वन विभाग की टीम ने नर्सरी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

"पेड़ ही हमारे जीवन का असली आधार" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा, "प्रत्येक व्यक्ति को न केवल अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, बल्कि एक अभिभावक की तरह उनकी परवरिश और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए, क्योंकि पेड़ ही हमारे जीवन का असली आधार हैं।"

धरती के शृंगार के लिए पौधा लगाना जरूरी कार्यक्रम में मौजूद वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर धरती माता का शृंगार करना चाहिए।

वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की ओर से रेंजर धर्मवीर मील, द्वितीय रेंजर नरेंद्र, फॉरेस्टर संजय कुमार, सहायक वनपाल राजकुमार मीणा, योगेश चौधरी, कमलेश, वनरक्षक सिंबू सिंह, मनोज कुमार, मनीष कुमार, सुलोचना तथा वन मित्र जयदीप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................