जोर-शोर से चल रही है माता की चुनरी यात्रा की तैयारियां; उदयपुरवाटी कस्बे के मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा के साथ होगा चुनरी यात्रा का स्वागत
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में घर-घर में मंगल गीतों के साथ मां शाकंभरी की चुनरी के बूटियां लगाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है l कुआं अंन्टाहाला पर महावीर सैनी के आवास पर महिलाओं ने माता की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर मंगल गीतों के साथ चुनरी के बूटिया लगाई l शेखावाटी के अलावा देश-विदेश में भी माता की चुनरी यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l चुनरी यात्रा के संयोजक मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनरी यात्रा 3 जनवरी को जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन से गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी जो चुंगी नंबर 3 ,नई सब्जी मंडी ,घूम चक्कर से शाकंभरी गेट होती हुई शाकंभरी सकराय धाम पहुंचेगी l मूलचंद सैनी के अनुसार श्रद्धालुओं को रास्ते में कोई किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए मेडिकल की व्यवस्था वह टॉयलेट बाथरूम के लिए भी व्यवस्था की गई है l इस दौरान कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ चुनरी यात्रा का स्वागत किया जाएगा l इस दौरान संतोष , ललिता ,सोनू ,शीला देवी ,अनीता देवी ,निर्मला, तीजा देवी, अंजू सहित कई महिलाएं मौजूद रही l