पीला जोहड़ा आश्रम पर चल रहे 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति कल, विशाल भंडारे का होगा आयोजन श्रद्धालु करेंगे प्रसादी ग्रहण
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
नीमकाथाना के पास नापा वाली के नजदीक संतों की तपोस्थली पीला जोहड़ा आश्रम पर चल रहे 108 कुंडात्मक श्री राम महाजन की पूर्णाहुति कल होगी l आयोजक श्री श्री 108 श्री मोहन दास महाराज एवं नरसीदास महाराज व यज्ञ प्रेमी मदनलाल भंवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l आयोजक श्री श्री 108 श्री मोहन दास महाराज एवं नरसी दास महाराज के अनुसार कल पूर्णाहुति के दौरान ही संत महात्माओं का सम्मान भी किया जाएगा l