चतुर्थ लोक अदालत में 337 प्रकरणो का किया निस्तारण
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति मकराना में वर्ष 2025 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रविवार को किया गया। ताल्लुका मुख्यालय पर गठित दो बैचों के समक्ष प्रीलिटीगेशन प्रकरणों सहित न्यायालय में लम्बित राजीनामा योग्य सभी प्रकृति के कुल 337 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिनमें दोनों बैंचों द्वारा न्यायालय में लंबित प्रकरणों में से 150 प्रकरणों का निस्तारण राजीनामा के माध्यम से किया गया। तालुका मुख्यालय पर प्रकरणों की सुनवाई हेतु दो बैचों का गठन किया गया था। जिसमें बैंच संख्या 1 में सुश्री आशा चौधरी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मकराना व बैंच संख्या 2 सुश्री पूनम योगी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मकराना व राजस्व मामलों के लिए गठित अतिरिक्त बेंच जिसके अध्यक्ष सुश्री आशा चौधरी एवं श्री अंशुल सिंह उपखंड अधिकारी मकराना थे। लोक अदालत में सभी प्रकृति के प्रकरणो में समझाइश कर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण किए जाने का प्रयास किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना के 5 प्रकरणों में समझाईश कर 35,30,000 रूपयों का अवार्ड पारित किया गया। प्रीलिटीगेशन में बीएसएनएल के बिल, बैंक रिकवरी और बिजली बिलो के प्रीलिटीगेशन के 187 प्रकरणों में से राजीनामा के माध्यम से निस्तारण कर 59,63,220 रूपयें की रिकवरी की गई। ताल्लुका स्तर पर 337 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 1,78,70,421 रूपयों का अवार्ड पारित किया गया।
लोक अदालत में वित्तीय संस्थाओं द्वारा प्रीलिटीगेशन प्रकरण पेश किए गए। अविविएनएल की ओर से मनोज कुमार बंसल, राकेश मीना, राम रतन स्वामी, एसबीआई, मरुधरा ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफि व गिरधारी लाल जोशी, मकराना अधिवक्तागण बारसंघ अध्यक्ष अकबर अली, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष बलजीत सिंह चौधरी, दिनेश कुमार, आबिद गौड़, मोहम्मद इमरान सिसोदिया, जितेंद्र सिंह चौहान व न्यायिक कर्मचारीगणों में राजपाल मीना, ललित कुमावत, सम्पल सिंह, पवन भाटी, विश्राम मीना, हेमन्त सोनी, गुमाना राम आदि उपस्थित थे।