आज सोमवार को होगा वीर बालक दिवस आयोजन
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी पर दिनांक 22 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन होगा। भारत सरकार द्वारा दसमेश गुरु गोविन्द सिंह जी के चारों पुत्रों के देश धर्म हित बलिदान होने व गुरु गोविन्द सिंह के सभी परिवार के सदस्यों का 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक बलिदान होने पर 27 दिसंबर को वीर बालक दिवस घोषित किया है। मकराना गुरुद्वारा में यह कार्यक्रम 22 दिसंबर सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के साथ मनाया जाएगा। मकराना गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा ईश्वर सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।