श्री कल्याण फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को किया गया गर्म कपड़ों का वितरण

Dec 22, 2025 - 12:57
 0
श्री कल्याण फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को किया गया गर्म कपड़ों का वितरण

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में आज श्री कल्याण फाउंडेशन, बयाना (जिला भरतपुर) के सौजन्य से कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क गर्म कपड़े (स्वेटर एवं जर्सी) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत प्रदान कर उन्हें नियमित रूप से अध्ययन हेतु प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष  विनय अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  वेद प्रकाश गर्ग  द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कल्याण फाउंडेशन के सचिव  रमन सिंह धाकड़, कोषाध्यक्ष,  किशनचंद गुप्ता, तथा  मुरली मोहन गुप्ता,  केशव देव गुप्ता,  घनश्याम धाकड़,  ओम प्रकाश  गुप्ता,  लक्ष्मण  धाकड़,  पदम चौधरी , डॉ. वीरेंद्र धाकड़ एवं  राम धाकड़ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री कल्याण फाउंडेशन द्वारा विद्यालय की कक्षा 1 से 5 तक के कुल 127 विद्यार्थियों को निःशुल्क गर्म कपड़े (स्वेटर एवं जर्सी) वितरित किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि  विनय अग्रवाल  ने अपने संबोधन में कहा कि “समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति एवं संस्था का यह दायित्व है कि वह शिक्षा एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में आगे आकर सहयोग करे। बच्चों की मुस्कान ही हमारे कार्यों की सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
अध्यक्षता कर रहे  वेद प्रकाश गर्ग  ने श्री कल्याण फाउंडेशन के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारीगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................