महवा में नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश: दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद; सूने मकानों से चुराए सिलेंडर व मोटरें जब्त

Oct 6, 2026 - 20:18
 0
महवा में नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश: दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद; सूने मकानों से चुराए सिलेंडर व मोटरें जब्त

महवा (दौसा/ अवधेश अवस्थी) कस्बे में लगातार हो रही नकबजनी व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए महवा थाना पुलिस ने एक गिरोह के दो शातिर आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो पानी की मोटरें और एक गैस सिलेंडर बरामद किया है।

​दौसा एसपी कुन्दन कंवरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा के निर्देशानुसार, वृत्ताधिकारी अनूपसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्रसिंह यादव के नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई की।

  • ​तीन अलग-अलग तारीखों में की थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को पाराशर कॉलोनी निवासी परिवादी विनोद कुमार पुत्र रामखिलाड़ी अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 20, 23 और 29 सितंबर को अज्ञात चोर कस्बे के विभिन्न सूने मकानों व स्थानों से 3 गैस सिलेंडर, 4 पानी की मोटरें, एक बैटरा और एक इन्वर्टर चुरा ले गए। इस पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

  • ​घेराबंदी कर दबोचे दो आरोपी

गठित पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए 5 अक्टूबर को आरोपी पिन्टू (25) पुत्र लीलाराम कुम्हार और 6 अक्टूबर को गिरोह के मुख्य आरोपी राहुल (27) पुत्र राजेन्द्र कुमार सैन (दोनों निवासी गणेश चौक, महवा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर दो पानी की मोटरें और एक गैस सिलेंडर बरामद कर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य संभावित साथियों और शेष सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।

  • ​कार्रवाई में इस टीम की रही मुख्य भूमिका

वारदात के खुलासे में थानाधिकारी महेन्द्रसिंह यादव, एसआई शिवराम, कांस्टेबल कप्तानसिंह सहित विशेष भूमिका निभाने वाले कांस्टेबल भगवानसिंह (1051) व कांस्टेबल राजकुमार (877) शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है