नवरात्र में जगदम्बे मण्डल द्वारा होगी घट स्थापना, शाम को गरबा के साथ नवरात्र महोत्सव का होगा शुभारंभ

Oct 10, 2026 - 19:41
 0
नवरात्र में जगदम्बे मण्डल द्वारा होगी घट स्थापना, शाम को गरबा के साथ नवरात्र महोत्सव का होगा शुभारंभ

सिरोही (रमेश सुथार)
आद्यशक्ति की आराधना व उपासना के अनुष्ठानिक महापर्व नवरात्र महोत्सव की तैयारीया प्रतिवर्ष की भांति अंतिम चरण में है, नगर के रामझरोखा मैदान में आयोजक जगदम्बे नवयुवक मण्डल द्वारा रविवार को विधि विधान से विजय अभिजीत मुहूर्त में धूमधाम के साथ घट स्थापना की जाएगी, इस मौके पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मण्डल के संरक्षक लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि शहर के हृदय स्थल रामझरोखा मैदान के गरबा महोत्सव आयोजक जगदम्बे नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में इस बार 54 वें नवरात्रि महोत्सव मनाने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की गई है। नगर के सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि मां भगवती की आराधना, उपासना और लोक संस्कृति से जुड़े इस अलौकिक पर्व में सभी भागीदार बने। मण्डल के अनुसार नवरात्र के अवसर पर गरबा नृत्य हमारी धार्मिक आस्थाओं, भाव भक्ति, संस्कृति और लोक परंपराओं को मजबूत करने की मान्यता है धार्मिक आयोजन की महत्ता के मद्देनजर गरबों के दौरान समाज के मर्यादित आचरण के साथ सभ्य, सौम्य पोशाक जिसमें गरबा विशेष परिधान पहनकर नृत्य करने की सभी से अपील की गई है। मण्डल ने अनुरोध करते हुए कहा कि प्रतिभागी असभ्य कपड़े पहनकर गरबों में प्रवेश ना करें, यह आयोजन नगर की सांस्कृतिक धरोहर व उसकी पहचान को बरकरार रखने का कार्यक्रम है। मंडल के अनुसार गरबा सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है साथ ही एकता और परस्पर सदभाव का प्रसार करता है जिसमें शारीरिक व्याधियों से मुक्ति के साथ व्यायाम एवं मानसिक शांति की अनुभूति होती है। 

स्थापना पर ज्योत आरासना अंबाजी से लाएंगे -

प्रतिवर्ष की तरह रामझरोखा मैदान में भव्य माता का दरबार सज चुका है  विशाल अस्थायी मंदिर में माता की प्रतिमा विराजित कर पंडित जयेश ओझा के सानिध्य में पूजा अर्चना होगी। इस मौके पर समीपवर्ती आरासना अंबाजी धाम से माता की पवित्र ज्योत लाकर प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसी प्रकार अष्टमी को 1008 दीपों से महाआरती का आयोजन होगा। मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी, संरक्षक गिरीश सगरवंशी, लोकेश खण्डेलवाल,गांधीभाई पटेल, विजय पटेल, रणछोड़ पुरोहित सहित मण्डल पदाधिकारीयो ने आज कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................