तखतगढ़: नशे में धुत युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' स्टाइल ड्रामे के बाद नीचे गिरकर घायल; PHED की लापरवाही पर भड़के नागरिक

Oct 9, 2026 - 17:58
 0
तखतगढ़: नशे में धुत युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' स्टाइल ड्रामे के बाद नीचे गिरकर घायल; PHED की लापरवाही पर भड़के नागरिक

तखतगढ़ (बरकत खान) कस्बे के नाग चौक स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक युवक सीढ़ियों के सहारे टंकी की ऊंचाई पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़कर युवक द्वारा किए गए हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। 'शोले' फिल्म के वीरू की तर्ज पर हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद जागरूक नागरिकों ने सूझबूझ दिखाते हुए काफी देर तक युवक से समझाइश की। लोगों के समझाने-बुझाने के बाद युवक नीचे उतरने को राजी हुआ। युवक सीढ़ियों से होते हुए पानी के पाइप के सहारे नीचे उतर रहा था, तभी करीब 10 फीट की ऊंचाई पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे में युवक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और उपचार के लिए पहुंचाया।

  • जाली-गेट नदारद, खुला पड़ा है जानलेवा खतरा

इस घटना के बाद कस्बेवासियों में जलदाय विभाग (PHED) के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक पानी की टंकियों की सीढ़ियों पर न तो कोई सुरक्षा गेट लगाया गया है और न ही मजबूत जाली या ताले का कोई प्रबंध है। उचित सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण कोई भी आसानी से ऊपर चढ़ जाता है। आए दिन नशेड़ी, असामाजिक तत्व या विवाद के चलते लोग टंकी पर चढ़कर तमाशा खड़ा कर देते हैं, जिससे प्रशासन और पुलिस के लिए भी सिरदर्दी बन जाती है।

  • दूषित पेयजल और बड़े हादसों की आशंका

मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा अभाव के चलते पूर्व में टंकियों में कुत्तों जैसे लावारिस जानवरों के गिरने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे कस्बे में सप्लाई होने वाले पेयजल की स्वच्छता पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। नागरिकों ने चेताया कि यदि समय रहते सीढ़ियों पर मजबूत सुरक्षा गेट व चैनल गेट लगाकर ताला लगाने की व्यवस्था नहीं की गई, तो टंकी में डूबने या ऊंचाई से गिरने से कोई बड़ा जानलेवा हादसा घट सकता है। लोगों ने जलदाय विभाग और स्थानीय प्रशासन से तुरंत सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है