जन प्रतिनिधि का धर्म केवल घोषणाए करना ही नहीं, जनता के साथ किए हर वायदे को समय पर पूरा करना है- बेढम

Jan 11, 2026 - 12:36
 0
जन प्रतिनिधि का धर्म केवल घोषणाए करना ही नहीं, जनता के साथ किए हर वायदे को समय पर पूरा करना है- बेढम

डीग, (नीरज जैन) जन-प्रतिनिधि का धर्म केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि जनता से किए गए हर वचन को समय पर पूरा करना है। वचनबद्धता ही सुशासन की असली पहचान होती है। यह बात प्रदेश के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने रविवार को डीग जिले के सीकरी उपखंड के  निहाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
मंत्री बेढ़म स्व. ओमप्रकाश भगत जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित राम नाम जप एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्व. ओमप्रकाश भगत का जीवन सादगी, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण रहा है। ऐसे व्यक्तित्व समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं और उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ते हैं।
अपने संबोधन में गृह राज्य मंत्री बेढम  ने पूर्व में आयोजित रात्रि चौपाल का स्मरण करते हुए कहा कि उस दौरान बिजली और पेयजल की जो समस्याएं सामने आई थीं, उन्हें गंभीरता से लिया गया है। बिजली के डिमांड नोटिस जारी हो चुके हैं और शीघ्र ही बोरिंग के माध्यम से जलापूर्ति शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा जो मैने  कहा, वह किया है, और जो शेष है, वह भी तय समय में पूरा होगा।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह  बेढ़म ने क्षेत्र को पर्यावरण संरक्षण की बड़ी सौगात देते हुए 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक पौधशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह पौधशाला ‘हरित सीकरी’ की दिशा में एक मजबूत कदम है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के पश्चात  गृह राज्य मंत्री बेढम ने सीकरी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर बिजली, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी और राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा विकास कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री बेढ़म ने सेवल मंदिर एवं वनबिहारी जी महाराज की तपोभूमि को नमन करते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद और आध्यात्मिक चेतना ही जनकल्याण के कार्यों को सही दिशा प्रदान करती है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, साधु-संत, सामाजिक संगठन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................