अलवर से वारदात को अंजाम देने आए अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 25, 2024 - 19:48
Feb 25, 2024 - 20:25
 0
अलवर से वारदात को अंजाम देने आए अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

जालूकी , डीग
डीग जिले के जालूकी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए। 2 आरोपियों से 315 बोर का कट्टा और 5 कारतूस के खोल जब्त किए हैं। दोनों आरोपी अलवर के रहने वाले हैं। वह जालूकी थाना इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। उससे पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना इंचार्ज हरवीर सिंह ने बताया- DST टीम की सूचना मिली थी कि मौराका टोल टैक्स से 30 से 40 मीटर आगे दो व्यक्ति बाइक से अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। वे किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर जालूकी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। DST टीम के बताए हुलिए के अनुसार दोनों आरोपियों को पकड़ा। 

 दोनों व्यक्तियों से उनका नाम पूछा तो उन्होंने वीरसिंह निवासी नाचकपुर करीरिया थाना बगड़ तिराया जिला अलवर और सुनील निवासी रावण देवरा जोहड़ा मोहल्ला पटेल नगर अलवर थाना विजय मंदिर होना बताया। तलाशी लेने पर वीरसिंह के पास से एक अवैध देसी कट्टा मिला और सुनील की जेब से 5 कारतूस के खाली खोल मिले। दोनों आरोपी बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार और बाइक को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................