साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश, 9 मोबाइल जब्त: कोठरी में बैठकर कर रहे थे वारदात

2 कार्रवाई में 4 बदमाश पकड़े, 1 विधि से संघर्षरत किशोर निरुद्ध

Sep 28, 2025 - 05:59
 0
साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश, 9 मोबाइल जब्त: कोठरी में बैठकर कर रहे थे वारदात

डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ा है। साथ ही 1 फरार साइबर ठग को भी दबोचा है। आरोपियों से 9 मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपी पेंसिल पैकिंग की नौकरी और सस्ते दामों में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का विज्ञापन सोशल मीडिया पर डालकर साइबर ठगी कर रहे थे।

  • 1930 पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर की कार्रवाई

 सीकरी थाना अधिकारी टीकम सिंह ने बताया कि पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ 2 अलग-अलग कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाने से पुलिस का जाब्ता साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रवाना हुआ। साइबर पोर्टल 1930 की लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम भुरुबास से हुसेपुर जाने वाले ग्रेवल रोड पर पहुंचा। वहां पर एक कोठरी थी। जिसमें 4 लड़के बैठे हुए थे। पुलिस ने चारों को पकड़कर उनसे नाम पूछे।

  • पैंसिल पैकिंग की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी

युवकों ने अपने नाम आरिफ निवासी टट्टान का बास, नौशाद, मनसेद निवासी भनकपुरी होना बताया। इसके साथ ही एक युवक नाबालिग था। तलाशी के दौरान युवकों से 8 मोबाइल जब्त किए गए। मोबाइल की तलाशी लेने पर मोबाइल में साइबर ठगी के कई सबूत मिले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी के मोबाइल में फर्जी सिम डालकर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पेंसिल पैकिंग की नौकरी, सस्ते दामों में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का विज्ञापन डालते हैं। जो लोग साइबर ठगों से संपर्क करते हैं। वह उन्हें झांसे में लेकर ठगी करते हैं।

  • फरार साइबर ठग गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुबीन निवासी बयारी गांव को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी से 1 मोबाइल भी जब्त किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................