विधिक कार्यशाला का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ जन संबल संस्था द्बारा राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में विधिक सलाहकार सुनीता शर्मा एवं सामाजिक सलाकार किरण वर्मा द्वारा राजकीय महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में बाल विवाह, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, पॉस्को एक्ट , आदि के बारे में छात्र- छात्राओं को जानकारी दी गई। महिला व बच्चों के बारे में होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद रहा।