लकड़ी की दुकानों के ताले तोड़े, नकदी व सामान पार
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मनु मार्ग पर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक तीन से चार लकड़ी की दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना एक निजी नर्सिंग होम के सामने स्थित खोखे में हुई, जहां चोरों ने ताले तोड़कर भीतर रखी नकदी और जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मुकेश ने बताया कि रात के समय अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से ताले तोड़े और वहां रखी नकदी के साथ दैनिक उपयोग का सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब पीड़ित मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।