कठूमर में 35 विकास कार्यों का भव्य शिलान्यास, डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से बदलेगी सड़कों की तस्वीर
कठूमर (दिनेश लेखी) नगर पालिका कठूमर परिसर में मंगलवार को विकास कार्यों के शिलान्यास का भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कठूमर विधायक रमेश खींची ने नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर होने वाले 35 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत प्रस्तावित है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरसी लाल मीणा ने बताया कि शिलान्यास किए गए कार्यों में नगर के विभिन्न वार्डों एवं रेला क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण, ग्रेवल सड़क निर्माण, सड़क मरम्मत एवं पेच रिपेयर सहित कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ नगर के विकास को नई गति मिलेगी।
विभिन्न मार्गों एवं मोहल्लों में होंगे सड़क निर्माण कार्य
शिलान्यास कार्यों की सूची में प्रभु खटीक से मोहनलाल खटीक रेटा रोड, ओमसिंह के मकान से रमेश चौधरी बड़का वाले के मकान तक, खिवलन मास्टर मसारी रोड से कर्मचारी कॉलोनी, रेटा रोड से मध्यम भारद्वाज के मकान तक, सुरेश उपप्रधान रेला के मकान से पोखर होते हुए मंदिर की ओर, जैन मंदिर के पीछे वाली सड़क तथा आईटीआई कॉलेज से सूरी मंदिर की ओर ग्रेवल सड़क सहित विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा जाटवों के मकान से सूरी मंदिर तक, अशोक हलवाई से बरसता जैन के मकान होते हुए कैलाश फूलवाल मास्टर के मकान तक, प्रभु दुहार मोहन तेली से वीणा पानी स्कूल तक, रेटा रोड अशोक खटीक मास्टर से मूलचन्द किराड़ तक, रेटा रोड रामसिंह किराड़ से मूलचन्द किराड़ तक, स्कूल से जाटव बस्ती ग्राम सामोली तथा खेरली-कठूमर रोड से राजवती पार्षद के मकान तक, हुबली के मकान से प्रेमसिंह के मकान तक रेला में सीसी सड़क, साहाड़ी वाले पंडित से मदन की धर्मशाला तक सीसी सड़क तथा शेरसिंह रोतावार के मकान से रामकिशोर, करणसिंह व रूपनसिंह के मकानों तक सीसी सड़क के कार्य भी शामिल हैं।
इसी प्रकार राजकीय विद्यालय से मसरघाटों तक ग्रेवल सड़क, विजयपाल सिंह पार्षद के घर से श्मशान तक ग्रेवल सड़क, फूला जाट के मकान से पंडितों तक ग्रेवल सड़क तथा मानोडेरा से सूरजपुरा रोड तक ग्रेवल सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
वहीं आमी पहलवान के मकान से श्मशान घाट होते हुए दहना वाली बगीची की ओर रेला तक सीसी एवं ग्रेवल सड़क, डींग हलवाई से चंदर जाटव तक सीसी सड़क, मुकेश वकील से चंदर जाटव तक सीसी सड़क तथा जयदीप जाटव से चंदर के मकान तक सीसी सड़क के कार्य भी सूची में शामिल हैं।
इसके अलावा अशोक जैन से मुकेश के मकान तक, रेटा रोड पर महेंद्र मास्टर से पुरुषोत्तम सैन के मकान तक सीसी सड़क, ग्राम रेला में हरवारी, चतार एवं भोला के मकानों के पास ग्रेवल सड़क, प्राचीन शिव मंदिर एवं पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर वाले रोड पर सीसी सड़क तथा पुराने पोस्ट ऑफिस जैन भवन से खटीक मोहल्ले की ओर सीसी सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा।शिलान्यास किए गए 35 कार्यों में नगर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली सड़कों के साथ वार्डों में ग्रेवल सड़क निर्माण, सीसी सड़क निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से लंबे समय से सड़क सुविधाओं की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक रमेश खींची ने कहा कि कठूमर के विकास के लिए सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, जिससे आमजन को विकास कार्यों का सीधा लाभ मिल सके।
समारोह में उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, नगर पालिका अध्यक्ष शेर सिंह मीणा, भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, भाजपा के पांचों मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

