जिला निष्पादन समिति की बैठक में 12 शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी किए योजनाओं में पिछडने पर गम्भीरता से लिया जाऐगा-जिला कलक्टर

Jan 29, 2026 - 12:43
 0
जिला निष्पादन समिति की बैठक में 12 शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी किए योजनाओं में पिछडने पर गम्भीरता से लिया जाऐगा-जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर शाला सम्बलन के तहत निरीक्षण में पिछड़ने पर 12 शिक्षा अधिकारियों को नोटिस प्रदान किये गये। 
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान में कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप निरीक्षण नही करने वाले सभी शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में लक्ष्यों के अनुरूप कार्य नही करने को गम्भीरता से लिया जाएगा। संबधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनवरी माह में विभाग की सभी योजनाओं में प्रदेश में अग्रणी रहने के लिए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से मिड-डे मील का निरीक्षण करने एवं गुणवत्ता बनाये रखने के लिए जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिक्षित राजस्थान के ध्येय के साथ चलाई जा रही योजनाओं में पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी नियमित रूप से निरीक्षण कर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, अटल ज्ञान केन्द्र, गार्गी पुरूस्कार, राजश्री योजना, स्कूटी योजना एवं साईकिल वितरण योजना की विस्तार से समीक्षा कर सभी पात्र विद्यार्थियों को शत् प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक सुधार हेतु सभी शिक्षा अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करे जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके। उन्होंने इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले में विज्ञान एवं नवाचार में रूचि रखने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने, नवाचार अपनाकर शिक्षा में पिछड़ने वाले विद्यार्थियों को विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणाम जिले में उन्नत रहे, इसके लिए अतिरिक्त कक्षाऐं आयोजित करे। जिले में सभी आईसीटी लैब नियमित रूप से संचालित होकर विद्यार्थियों को आईटी से संबंधित जानकारी दे। उन्होंने पीएमश्री विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं एवं शैक्षणिक सुधार के लिए किये जा रहे नवाचारों की भी समीक्षा की।
उन्होंने जिले में विद्यालयों के निर्माण कार्य, जर्जर विद्यालयों एवं आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा कर सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने एवं पेयजल, विद्युत व छात्र-छात्राओं को अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था प्रत्येक विद्यालय में करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेन्द्र गोपालिया, प्रारम्भिक अतुल चतुर्वेदी सहित जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
इनकों मिले नोटिस-
शाला सम्बलन के अन्तर्गत विद्यालयों के निरीक्षण में पिछडने पर 12 शिक्षा अधिकारियों तथा 37 पीओ स्तर के अधिकारियों को जिला कलक्टर के निर्देश पर 17 सीसीए के नोटिस जारी किये गए। इनमें व्या. डाइट दीनदयाल शर्मा, प्रदीप कुन्तल, सुनीता तेहरिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. राजेश कुमार शर्मा, एसीबीईओ बयाना रामलखन खटाना, एसीबीईओं वैर रामरतन, पीओ समसा भरतपुर सुरेन्द्र कुमार, आरपी भुसावर अजय कुमार पाण्यडे, हरिओम मीणा, नदबई हरीश चौधरी, सेवर भूपेन्द्र सिंह, वैर महेश कुमार  को नोटिस जारी किये गए है। इस के साथ ही 37 पीओ स्तर के अधिकारी को नोटिस जारी किये गए है। जिनमें बयाना के 10, भुसावर के 6, नदबई के 3, रूपवास के 7, सेवर के 2, उच्चैन के 2 एवं वैर क्षेत्र के 7 पीओ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................